Top News

छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास में चार पर केस

छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास में चार पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 10 जून की रात एक युवक उसके घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शिकायत करने पर आरोपित के स्वजन द्वारा मारपीट और गृहस्थी का सामान तोड़ने का भी आरोप है। पुलिस ने राहुल चौहान, जहरी देवी, सुनीता और सुरेंद्र  के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है

Post a Comment

Previous Post Next Post