संत रविदास ने मानवता और समरसता का दिया संदेश : आचार्य भारत भूषण
करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र के सद्धोपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के स्थापना दिवस पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाराणसी से आए मुख्य वक्ता व सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर के महंत आचार्य भारत भूषण महाराज ने संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। संत रविदास ने जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मुख्य यजमान उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सुभाष राम ने कहा कि गांव में मंदिर की स्थापना से ग्रामीणों को संत रविदास की शिक्षाओं को जानने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य तिजाराम, सागर महंत, कमलेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर, देवंती चौहान, हरिशयन राम, विकेश कुमार, धर्मराज, संजीव कुमार, सदरी राम, मतिराम, कविता देवी, राधिका, इसलवाती, गीता देवी व दुलारी देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रवचन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



Post a Comment