सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

करहां (मऊ) : करहां-जहानागंज मार्ग पर तिलसवां स्थित गौशाला के समीप मंगलवार को बीच सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। छोटे वाहन सावधानीपूर्वक निकलते रहे, जबकि बड़े वाहनों को कुछ समय तक रुककर इंतजार करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पेड़ हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मार्ग को शीघ्र सुचारु कराने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने वाहन चालकों से पेड़ हटने तक सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। जल्द ही मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post