गुरु पूर्णिमा पर होगी श्रीराम कथा, स्वास्थ्य शिविर व प्रसाद वितरण

गुरु पूर्णिमा पर होगी श्रीराम कथा, स्वास्थ्य शिविर व प्रसाद वितरण

करहां (मऊ) : मध्यदेसीय वैश्य अनाथ आश्रम समिति की बैठक आश्रम मंत्री गिरीश चंद्र गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में 29 जुलाई को संत बाबा सरजू दास आश्रम परिसर में गुरु पूर्णिमा मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम कथा के सम्राट हरिओम दास द्वारा कथा प्रस्तुत की जाएगी।

सुबह से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण होगा, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुमंत कुमार गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी) मरीजों की जांच करेंगे। हवन-पूजन के बाद दोपहर दो बजे से गुरु प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में आश्रम अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, मंत्री गिरीश चंद्र गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष धर्मदेव गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेकांत गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post