बूथ मजबूत होगा तो भाजपा का संगठन और चुनावी आधार होगा मजबूत : जयनाथ सिंह

बूथ मजबूत होगा तो भाजपा का संगठन और चुनावी आधार होगा मजबूत : जयनाथ सिंह

•हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता ही जीत की असली ताकत : रामाश्रय मौर्य

•बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना, करहां, रानीपुर और खुरहट मंडलों के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सम्मेलन के मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथों पर संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पन्ना प्रमुखों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।



भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की सफलता की शुरुआत बूथ से होती है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को नियमित बैठकें आयोजित करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन, समर्पण और सक्रियता ही संगठन को नई मजबूती प्रदान करती है।


बता दें कि सम्मेलन का उद्देश्य बूथ समितियों को सक्रिय बनाने, पन्ना प्रमुखों का गठन करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को तैयार करना रहा। इस दौरान चारों मंडलों के बूथ अध्यक्षों ने लिया संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री पूनम सरोज, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, खुरहट मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, इंद्रदेव भारती, अखिलेश राजभर, कृष्णकांत राय, सुनील यादव, सुधीर सोनकर समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post