मोबाइल छीनने का विरोध करने पर मारपीट, चार पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सद्धोपुर गांव में मोबाइल छीनने के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर गांव निवासी चार आरोपितो सुनील, सुमन, पार्वती और पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
गांव निवासी सुनील पुत्र स्व. बेचू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पांच जनवरी की दोपहर करीब दो बजे उसकी पुत्री खुशी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार, कोतवाली में शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।


Post a Comment