देवलास में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती व गरीबों को न्याय दिलाने पर जोर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के प्राचीन एवं पवित्र स्थल देवलास में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के साथ ही गरीबों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश सीबी पांडेय के मार्गदर्शन और आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्ग के हित में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम आठ अगस्त को बलिया में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष अर्जुन राम प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में बलिया पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश प्रजापति, जिला युवा अध्यक्ष इरशाद अहमद, जिला महासचिव योगेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रामप्रीत राजभर, ब्लाक अध्यक्ष सलाउद्दीन, रामप्रसाद चौहान, गोविंद विश्वकर्मा, मोतीराम, उपेंद्र मिश्रा, भानु प्रकाश पाठक और प्रेमचंद चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment