भाजपा की मंडलीय बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
करहां, मऊ। भारतीय जनता पार्टी मंडल करहा की मासिक बैठक मंगलवार को याकूबपुर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा की निवर्तमान प्रत्याशी पूनम सरोज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूनम सरोज ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया।
बैठक का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर आशीष चौधरी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र वर्मा, रितिक सिंह, हरिशंकर चौहान, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रपाल राम, वीरेंद्र राजभर सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post a Comment