अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मड़हा गांव के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ सोमवार को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने विनोद सिंह के ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर छोटेलाल विश्वकर्मा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
सिलाई के विवाद में बहू से मारपीट, ससुर पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव में सिलाई को लेकर हुए विवाद में ससुर द्वारा बहू की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अंदिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ससुर शिवदास के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीड़िता के अनुसार वह घर पर सिलाई का कार्य कर रही थी, तभी ससुर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ससुर ने मारपीट कर दी, जिससे उसके दाहिने कंधे में गंभीर चोट आई।
समझौते के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, तीन के खिलाफ केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हासपुर गांव में जमीन और मकान के विवाद को लेकर एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता विद्यावती का आरोप है कि पंचायत में समझौता होने के बावजूद आरोपित उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पिंकू, संतोष समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Post a Comment