भाजपा करहां मंडल की बैठक में संगठन को धार देने की बनी रणनीति
करहां (मऊ) : भाजपा करहां मंडल की मासिक बैठक रविवार को देवसीपुर में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा की निवर्तमान प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी तालमेल और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करें।
बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर कार्यों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पूनम सरोज के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा। संचालन भाजयुमो करहां मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, वीरेंद्र राजभर, अविनाश सिंह, बालगोविंद यादव, अजय सिंह, सुरेशचंद्र वर्मा, चंद्रभान सिंह, इंद्रपाल राम समेत मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।


Post a Comment