Top News

सड़क दुर्घटना में पति की मौत पर पत्नी ने दर्ज कराया केस

सड़क दुर्घटना में पति की मौत पर पत्नी ने दर्ज कराया केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना गोहना कोतवाली के करहां बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर मनोज कुमार निवासी माहपुर की मौत पर पत्नी रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चक्रपानपुर, आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post