डीएम आनंद वर्धन से मिले स्वदेश कुमार सिंह, देवलास की ऐतिहासिक विरासत पर हुई सार्थक चर्चा
करहां (मऊ) : मऊ के जिलाधिकारी एवं युवा आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन से उनके आवास पर भदीड़ गांव निवासी व ग्रेटर नोएडा में जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल देवलास की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को लेकर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान देवलास के ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्वदेश कुमार सिंह ने देवलास की विरासत को संरक्षित एवं विकसित किए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। साथ ही निर्माणाधीन महाराणा प्रताप स्मारक स्थल के कार्यो की जानकारी दी।
स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी आनंद वर्धन का सरल, सौम्य एवं सकारात्मक व्यक्तित्व बेहद प्रभावित करने वाला है। उनके साथ हुई बातचीत सुखद, सार्थक और प्रेरणादायी रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद मऊ विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

Post a Comment