Top News

साधु मतई वनवासी की समाधि पर मानस पाठ, स्वागत समारोह व भंडारे का आयोजन

साधु मतई वनवासी की समाधि पर मानस पाठ, स्वागत समारोह व भंडारे का आयोजन

करहां (मऊ) : क्षेत्र के शमशाबाद स्थित वनवासी बस्ती में साधु स्वर्गीय मतई वनवासी की समाधि स्थल पर आयोजित भव्य रामचरित मानस पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। मानस पाठ के उपरांत सबका स्वागत सम्मान करते हुए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए सुख-शांति एवं लोकमंगल की कामना की। मानस पाठ के संपूर्ण होने के बाद आयोजक स्वर्गीय मतई वनवासी के पुत्र निरहू वनवासी व हरेंद्र वनवासी तथा शिक्षिका पुत्री निर्मला वनवासी ने सभी मानस वाचकों का भावपूर्वक सम्मान कर विदाई की। वाचकों को सुंदरकांड की पुस्तक, तुलसी की माला, वस्त्र तथा द्रव्य दान किया गया। परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर नंदे, श्यामा मास्टर, लौटू, सोनू, कल्पनाथ, वीरेंद्र चौहान, हरिबंश वैरागी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post