Top News

सांड से टकराकर बाइक सवार घायल

सांड से टकराकर बाइक सवार घायल

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के करहां मील पर मंगलवार रात्रि 9 बजे एक बाइक सवार युवक सांड से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में डायल 112 व एम्बुलेंस को सूचित कर घायल को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सूचना पाकर पहुंचे घायल के स्वजन उसे कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर-बनियापार निवासी 38 वर्षीय रोनित गुप्ता चिरैयाकोट की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ आ रहा था। इसी मार्ग पर गद्दोपुर स्थित करहां मील के पास सड़क पर बैठा काला सांड अचानक खड़ा हो गया जिसे तेज रफ्तार बाइक सवार रोनित देख नहीं पाया और उसकी सांड से अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह क़ई फिट उचलकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। इस टक्कर में उसकी लाल रंग की हीरो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के समय में सड़क के अगल-बगल घास-फूंस व कीचड़ के कारण बेसहारा गोवंश व कुत्ते सड़क पर ही घूमते हैं जो प्रायः दुर्घटना का कारण बनते हैं। संबंधित विभाग को इसका संज्ञान लेकर इससे निजात दिलाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post