सीएचसी अधीक्षक का पद संभालने पर डा. फैयाज अहमद का हुआ स्वागत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए अधीक्षक के रुप में डा. फ़ैयाज़ अहमद ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डा. संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
नवागत अधीक्षक डा. फैयाज अहमद ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान स्वागत करते हुए डा. संतोष कुमार यादव ने कहा कि हम सभी आपके नेतृत्व में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे।


Post a Comment