Top News

एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों पर शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों पर शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर ‘एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों’ विषय पर पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रशिक्षण को लेकर क्षेत्र के शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशिक्षण में विकासखंड के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रशिक्षण का संचालन बीआरसी के दो अलग-अलग प्रशिक्षण कक्षों में पचास-पचास शिक्षकों के दो बैचों में किया जा रहा है। इस दौरान एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शिक्षकों की शिक्षण संबंधी जिज्ञासाओं को सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान प्रस्तुत किया। वहीं संदर्भदाता पवन कुमार गुप्त, राकेश यादव, अरविन्द कुमार, खान नदीम अहमद एवं मदन कुमार ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से नई शिक्षा नीति, बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल तथा एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिभागी शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनकी शिक्षण क्षमता और अधिक प्रभावी होगी तथा परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के साथ बच्चों को आधुनिक, रोचक एवं गतिविधि आधारित तरीके से शिक्षा देने में सहायता मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post