Top News

हलीमाबाद-उतरेजपुर मार्ग जर्जर, राहगीरों को आवागमन में परेशानी

हलीमाबाद-उतरेजपुर मार्ग जर्जर, राहगीरों को आवागमन में परेशानी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड क्षेत्र के हलीमाबाद से उतरेजपुर जाने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित यह सड़क बनने के कुछ समय बाद ही उखड़ने लगी। हलीमाबाद स्थित हनुमान मंदिर से करीब 100 मीटर दूर हरिश्चंद्र दूबे के मकान तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क की समस्या और गंभीर हो गई है।

समस्या के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उपेंद्र गौतम ने पूर्व में बताया था कि इस हिस्से को आरसीसी सीमेंटेड सड़क के रुप में बनाया जाएगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां होने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान, व्यापारी, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आए दिन असंतुलित होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और जिलाधिकारी आनंद वर्धन से जर्जर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। डाक्टर यूपी द्विवेदी, हरिलाल, मुन्ना दूबे, विनोद यादव और मुन्ना सोनकर समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post