बूथ सत्यापन को लेकर एकजुट हों भाजपा कार्यकर्ता : रामसरन चौहान
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी खुरहट मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान और विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी सुनील यादव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
रामसरन चौहान ने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों के सत्यापन कार्य को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल महामंत्री शिव सिंह और कार्तिक पांडेय ने भी संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। इस अवसर पर आरती गुप्ता, दिनेश सिंह, सुभाष चौहान, दिनेश चौहान, रामानंद चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment