विविध झांकियों के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में गुरुवार को प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्म, वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल पहुंचाना, शेषनाग द्वारा यमुना में रक्षा, माखन चोरी, रासलीला, गोवर्धन पर्वत धारण, कालिया नाग मर्दन तथा कंस वध सहित विभिन्न प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा।
इस अवसर पर शिक्षक रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, रसोइया लहजू राम, सावित्री देवी, धर्मावती व मंती सहित विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।





Post a Comment