Top News

प्राथमिक विद्यालय मालव में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मालव में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

करहां, मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय मालव में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने 110 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह एवं शिक्षकों की कार्यकुशलता की सराहना की।

अभिभावकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य का फीडबैक भी लिया गया, जिस पर उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। बैठक में बच्चों की पूर्व परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं अभिभावकों को दिखाकर उनकी प्रगति से अवगत कराया गया। अभिभावकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। अंत में जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं 110 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post