Top News

स्वतंत्र श्रीवास्तव के समर्पण और नवाचार से नगरीपार विद्यालय बना ग्रामीण शिक्षा की मिसाल

स्वतंत्र श्रीवास्तव के समर्पण और नवाचार से नगरीपार विद्यालय बना ग्रामीण शिक्षा की मिसाल

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना  के ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नगरीपार को प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के समर्पण, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता ने नई पहचान दी। वर्ष 2006 में महज 54 विद्यार्थियों और सीमित संसाधनों से संचालित विद्यालय में शैक्षिक वातावरण विकसित करना बड़ी चुनौती थी। प्रधानाध्यापक ने बच्चों में अनुशासन और संस्कार विकसित करने के साथ अभिभावकों से निरंतर संवाद शुरु किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी, छुट्टियों में भी बच्चों को मार्गदर्शन और नई शिक्षण विधियों के प्रयोग से विद्यालय के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास बढ़ा।

2015 में सामुदायिक सहयोग से करीब 62 हजार रुपये जुटाकर कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, इन्वर्टर, सोलर लाइट, पानी की टंकी, डेस्क-बेंच सहित कई सुविधाएं विकसित की गईं। विद्यालय ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा अंत्याक्षरी में लगातार तीन वर्षों तक जिला एवं मंडल स्तर पर चैंपियन रहा। वर्ष 2016 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय ने जिले में विशिष्ट पहचान बनाई। इन सारी उपलब्धियों के लिए उन्हें 2019 में 2018 का राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षक दिवस पर ऐसे अध्यापक को अजीत एक्सप्रेस व दैनिक जागरण सलाम करता है।👏💐



Post a Comment

Previous Post Next Post