भक्ति व उल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और मंदिरों में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कीर्तन-भजन, पूजन-अर्चन, श्रृंगार-आरती, जन्मोत्सव, प्रसाद वितरण एवं भंडारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर व मंडप को फूलों, गुब्बारों और आकर्षक झालरों से सजाया गया तथा रंगोली भी बनाई गई। शहीद चौक, करहां बाजार, शमशाबाद, देवरिया खुर्द, देवरिया बुजुर्ग, नगपुर, भतड़ी, कमालपुर पहाड़पुर, माहपुर और सद्धोपुर सहित विभिन्न मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन और आरती का दौर चला।
टड़वा-चौबेपुर, अरैला, चेरुईडीह, भांटी, याकूबपुर, दतौली, मालव, पिटोखर, भैंसहा, राजापुर सहित अनेक गांवों में भी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कई स्थानों पर संगीतमय भजनों के बीच प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।









Post a Comment