Top News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

•बौद्धिक में दिया सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश

•अनुशासनबद्ध स्वयंसेवकों के संचलन से राष्ट्रभक्ति के माहौल में रंगा क्षेत्र

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से सटे बरहदपुर कुटी से बुधवार अपराह्न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। सह प्रांत प्रचारक सुरजीतजी के नेतृत्व में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक बैंड और भगवा ध्वज के साथ निकले। कैलेंडर, मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक और सब्जी मंडी होते हुए संचलन पुनः कुटी पहुंचकर बौद्धिक उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों और देशभक्ति गीतों से क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक सुरजीतजी ने कहा कि समाज सेवा, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन के बल पर संघ ने व्यापक पहचान बनाई है। स्वयंसेवकों को अपने आचार, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जरुरत है। व्यक्ति के स्वयं में बदलाव लाने से परिवार और समाज में भी परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करना ही संघ का वास्तविक उद्देश्य है। इस अवसर पर जनार्दनजी, रमेश, संतोष सिंह पटेल, धर्मेंद्र सिंह, तेजनाथ मौर्य, लक्ष्मी गुप्ता, धीरेंद्र, डॉक्टर उमेश सरोज, राघवेंद्र सिसोदिया, हरिकृष्ण बरनवाल, छोटू प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, रामशरन चौहान, प्रभाकर राय, रितिक सिंह, अंकित सरोज सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post