Top News

राजकीय कृषि बीज गोदाम पर गेहूं सहित रबी फसलों का बीज वितरण शुरु

राजकीय कृषि बीज गोदाम पर गेहूं सहित रबी फसलों का बीज वितरण शुरु

करहां (मऊ) : किसानों को रबी की फसलों की बोआई के लिए राजकीय कृषि बीज गोदाम मुहम्मदाबाद गोहना पर बुधवार से गेहूं, चना, मटर, सरसों और मसूर के बीज का वितरण शुरु हो गया है। प्राविधिक सहायक विजय मौर्य ने बताया कि जिन किसानों ने पंजीकरण के दौरान बीज की बुकिंग कराई है, वे आधार कार्ड और बुकिंग की रसीद अथवा मोबाइल पर प्राप्त संदेश दिखाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों की बुकिंग नहीं हुई है, वे मोबाइल और आधार कार्ड लेकर गोदाम पहुंचकर बुकिंग कराने के बाद बीज प्राप्त कर सकते हैं।

बताया कि जिन किसानों का अभी पंजीकरण नहीं हुआ है, वे जनसेवा केंद्र से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल और खतौनी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रिंटआउट सहित आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कापी कृषि भवन मऊ में जमा कराकर स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृति के बाद ही बीज की बुकिंग हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post