Top News

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बेसहारा गोवंश, पशु चिकित्सकों ने किया उपचार

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बेसहारा गोवंश, पशु चिकित्सकों ने किया उपचार

करहां (मऊ) : आजमगढ़-मऊ फोरलेन पर गालिबपुर स्थित मून ढाबा के पास बुधवार पूर्वाह्न एक अज्ञात वाहन बेसहारा गोवंश को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में घायल गोवंश को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सुरक्षित कर पशु चिकित्सालय को सूचना दी। राजकीय पशु चिकित्सालय मुहम्मदाबाद गोहना के फार्मासिस्ट श्यामसुंदर सोनकर ने पशु चिकित्साधिकारी डा. संजय सिंह के परामर्श से तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पशु स्वास्थ्य कर्मी अब्दुर्रहमान को मौके पर भेजकर घायल गोवंश को दवा इलाज कराते हुए इंजेक्शन लगवाया गया, जिससे उसे राहत मिली।

क्षेत्रवासी डा. यू.पी. द्विवेदी, अंसार अहमद, संजीव द्विवेदी, नंदलाल सोनकर, विवेक सिंह, कृपाल कुमार, अजीत सिंह आदि ने स्थानीय लोगों व पशु चिकित्सकों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने मांग की कि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ने के बजाय संबंधित विभाग के माध्यम से निर्धारित गो आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए, ताकि वे सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। साथ ही किसानों से भी गोवंश को बेसहारा न छोड़ने की अपील की।



Post a Comment

Previous Post Next Post