Top News

परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों का कराया निस्तारण

परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों का कराया निस्तारण

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में परिवार परामर्श केंद्र की ओर से सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े परिवारों को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों से फीडबैक लेकर आपसी संवाद, समझ और सौहार्द के जरिए विवादों का समाधान करने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने परिवारों से बातचीत कर विवादों के समाधान के बाद उनके अनुभव जाने। कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने, महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आपसी विश्वास बढ़ाने के प्रति जागरुक करना रहा। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर और प्रतिभा गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post