Top News

आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित कर बच्चों के पोषण और मातृशक्ति के कल्याण पर दिया जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित कर बच्चों के पोषण और मातृशक्ति के कल्याण पर दिया जोर

सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में लाभार्थियों से किया संवाद

करहां (मऊ) : जनपद में आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद कर बच्चों के पोषण, मातृशक्ति के कल्याण तथा समाजसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि भूषण प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका परिषद प्रत्याशी संजीव जायसवाल ‘डिंपल’ व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी आदि की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मानोज राय ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण, महिलाओं के कल्याण और समाज के जरुरतमंद वर्गों तक सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और सेवाभाव से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा, पोषण और मातृशक्ति के सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post