Top News

बेसिक के बच्चों ने देखा महिषासुर मर्दन का मंचन

बेसिक के बच्चों ने देखा महिषासुर मर्दन का मंचन

•मिशन शक्ति के तहत धरा नवदुर्गा का रुप

•झांकियों से दिया नारी शक्ति का संदेश

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में मां दुर्गा के नौ रुप धारण कर महिषासुर मर्दन की पौराणिक घटना का रोचक मंचन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा की लीलाओं से संबंधित विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें बच्चों ने उत्सुकता के साथ देखा। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

बच्चों को श्रीरामलीला और दशहरा पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post