मुहम्मदाबाद गोहना की रामलीला में सूर्पनखा मानमर्दन व खर-दूषण वध का हुआ मंचन
करहां (मऊ) : श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम सूर्पनखा लीला और खर-दूषण वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से पंचवटी में सूर्पनखा के आगमन, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से संवाद तथा लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक काटने के प्रसंग को जीवंत किया। इसके बाद खर-दूषण वध का मंचन हुआ। रामलीला के इन प्रसंगों को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामलीला के आयोजन में जुटे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं का सहयोग किया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म की रक्षा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, व्यवस्थापक राजेश चौहान, चंद्रभूषण चौहान सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।


Post a Comment