Top News

सीता स्वयंवर व लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा शमां

सीता स्वयंवर व लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा शमां

करहां (मऊ) : श्रीरामलीला समिति सौसरवां-कमालुद्दीनपुर के तत्वावधान में रविवार की रात सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। सीता स्वयंवर के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग करने और इसके बाद परशुराम के क्रोधित होने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

रामलीला में पहली बार लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे आदर्श पांडेय तथा परशुराम के पात्र में अनुभवी कलाकार अशोक पांडेय के दमदार अभिनय ने खूब समां बांधा। दोनों कलाकारों के बीच तीखे संवाद और प्रभावशाली भाव-भंगिमाओं पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post