Top News

कमालपुर पहाड़पुर में प्रख्यात गायिका शिवानी दूबे की भजन संध्या रविवार शाम को

कमालपुर पहाड़पुर में प्रख्यात गायिका शिवानी दूबे की भजन संध्या रविवार शाम को

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रविवार शाम सात बजे से संगीतमय रामचरितमानस पाठ और जागरण का आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात भजन गायिका एवं राष्ट्रीय मानस प्रचारक शिवानी दूबे अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए जलपान और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कैलाश चौहान, राजनाथ चौहान, कमलेश चौहान, रामनवल चौहान, पतिराज चौहान सहित अन्य आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post