Top News

रावण ने किया सीता का हरण, भावुक हुए दर्शक

रावण ने किया सीता का हरण, भावुक हुए दर्शक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में श्री दशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शनिवार को मारीच वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने स्वर्ण मृग के रुप में मारीच के आने से लेकर माता सीता की इच्छा पर भगवान राम के उसके पीछे जाने तक के प्रसंग को सजीव रुप में प्रस्तुत किया। इसी बीच साधु वेश में पहुंचे रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। इस दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।

रामलीला के आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, राजीव सेठ, ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रिंस गुप्ता, सूरज गुप्ता और रामअवध पुजारी सहित अन्य लोग सक्रिय रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post