पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर
•डीएम ने आठ बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
•24 अक्टूबर को फिर लगेगा विशेष शिविर
करहां (मऊ) : विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के आठ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय गालिबपुर के तीन और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना के पांच बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से फार्म-6 और फार्म-7 प्राप्त होने की जानकारी ली तथा पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से संपर्क कर उनका फार्म-6 भरवाने और नाम सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जागरुक करने तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अगला विशेष शिविर 24 अक्टूबर को आयोजित होगा।



Post a Comment