Top News

प्राथमिक विद्यालय मालव के बच्चों ने धरा नवदुर्गा का रुप, जाना शक्ति और साहस का महत्व

प्राथमिक विद्यालय मालव के बच्चों ने धरा नवदुर्गा का रुप, जाना शक्ति और साहस का महत्व

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालव में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की झांकी प्रस्तुत कर महिषासुर वध की पौराणिक कथा को जीवंत किया। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति के महत्व को दर्शाया।

प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के स्वरुप साहस, शक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान बच्चों को श्रीरामलीला और दशहरा पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post