Top News

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरुक

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरुक

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना रानीपुर पुलिस की ओर से ग्राम काझा स्थित कंपोजिट विद्यालय में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीण महिलाओं को आनलाइन ठगी, फर्जी काल, ओटीपी फ्राड और सोशल मीडिया हैकिंग से बचाव की जानकारी दी गई। वीडियो स्क्रीन के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके बताए गए। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरुक किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरुक करते हुए महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108 नंबरों की जानकारी दी। साथ ही किसी से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। अभियान में उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, शम्भू चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर अब्दुलरब, महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा, खुशबू सिंह और रागिनी मौर्या सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post