Top News

गाजे-बाजे के साथ करहां बाजार से गुजरीं दुर्गा प्रतिमाएं

 गाजे-बाजे के साथ करहां बाजार से गुजरीं दुर्गा प्रतिमाएं

करहां (मऊ) : दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बुधवार को करहां बाजार से होते हुए क़ई दुर्गा पंडालों के जुलूस गुजरे। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में श्रद्धालु नाचते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में नजर आया।

क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए मुहम्मदाबाद गोहना स्थित तमसा नदी के तट पर ले जाया गया, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जुलूस को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post