Top News

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

करहां (मऊ) : मूर्ति विसर्जन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नदी में बैरिकेडिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। नदी में बैरिकेडिंग मजबूत और निर्धारित दूरी पर हो, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। डीएम ने व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अतरारी घाट पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post