Top News

युवा विकसित भारत सम्मेलन में रितिक सिंह ने किया मऊ का प्रतिनिधित्व

युवा विकसित भारत सम्मेलन में रितिक सिंह ने किया मऊ का प्रतिनिधित्व

करहां (मऊ) : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित ‘युवा विकसित भारत सम्मेलन’ में रविवार को जनपद मऊ का प्रतिनिधित्व ब्लॉक स्वयंसेवक रितिक सिंह ने किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रेरित किया।

सम्मेलन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका और उनके दायित्वों पर चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा मिली। जनपद मऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले रितिक सिंह के लिए यह अवसर गौरवपूर्ण रहा। ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।




Post a Comment

Previous Post Next Post