नशे में बाइक सवार ने पांच वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, पैर घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोठियां गांव में शुक्रवार की शाम घर के दरवाजे पर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। गांव निवासी सुनील कुमार की तहरीर के मुताबिक उनका पुत्र आरव घर के सामने खेल रहा था, तभी गांव का ही आसू नशे की हालत में बाइक लेकर पहुंचा और बच्चे के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल बालक को छोड़कर आरोपित बाइक समेत मौके से फरार हो गया। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बच्चे को काफी दर्द होने पर चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी है। पुलिस सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर शनिवार को आरोपित आसू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


Post a Comment