Top News

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडूसरा बुजुर्ग का दबदबा

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडूसरा बुजुर्ग का दबदबा

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के कंपोजिट विद्यालय रानीपुर में गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता आशुतोष कुमार सिंह ने की। प्रतियोगिता में फतेहपुर न्याय पंचायत क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में कबड्डी जूनियर बालक और बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय मंडूसरा बुजुर्ग प्रथम और कंपोजिट विद्यालय रानीपुर द्वितीय रहा। प्राथमिक बालक कबड्डी में मंडूसरा बुजुर्ग प्रथम व अस्सीभवन द्वितीय रहा। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में रानीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र प्रथम व द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में मंडूसरा बुजुर्ग प्रथम और रानीपुर द्वितीय रहा।

100 मीटर दौड़ में रानीपुर के अंश कुमार, 400 मीटर में अंश चौहान प्रथम और शिक्षा चौहान द्वितीय रहीं। गोला फेंक में रानीपुर के शिवाय प्रथम और अस्सीभवन के अंश खरवार द्वितीय रहे। खो-खो में मंडूसरा बुजुर्ग प्रथम और अस्सीभवन द्वितीय रहा। अंत में अतिथियों ने विजयी बच्चों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान फतेहपुर न्याय पंचायत के सभी स्कूलों के शिक्षक व स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post