Top News

स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन पर शिवाजी को किया सम्मानित

स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन पर शिवाजी को किया सम्मानित


•नार्मल ग्राउंड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जुटे खेल प्रेमियों ने दी बधाई

•पिता ने कोच के प्रयासों को बताया बेटे की कामयाबी का आधार

करहां (मऊ) : क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले शिवाजी जायसवाल का अंडर-14 स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम में चयन होने पर गुरुवार को अभिनंदन किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के नार्मल ग्राउंड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अविनाश जायसवाल उर्फ डिंपू ने शिवाजी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई।

सम्मान से अभिभूत शिवाजी ने कहा कि माता-पिता के प्रोत्साहन और कोच नसरुद्दीन अहमद के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी लगन से अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया। पिता अविनाश जायसवाल ने बेटे की सफलता का श्रेय कोच की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण को दिया।

शिवाजी की उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, व्यवसायी रामविजय सिंह व अनवर अहमद, पूर्व क्रिकेटर कुंवर अजीत सिंह व हर्षित गौतम, इरशाद अहमद, शब्बू खान, शाहिद रजा, एहसान अहमद, सलाहुद्दीन और केसरी मोहम्मद कासिम समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ी का मुंह मीठा कराकर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post