Top News

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मीरपुर रहीमाबाद निवासी इमामुद्दीन उर्फ मिस्टर खान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

वादी का आरोप है कि ‘एकौना राजनीति राजनीति’ और ‘युवा अकुना’ नामक फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट किए जा रहे हैं। इससे उन्हें मानसिक परेशानी के साथ सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ‘युवा अकुना’ आईडी से गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी भी दी गई। पुकिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।





Post a Comment

Previous Post Next Post