राजापुर के मतदाता पहले करेंगे मतदान फिर जलपान
इस मौके पर बसंत कुमार सिंह ने मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक वोटर को मतदान के संवैधानिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चुनाव में प्रत्येक वोट कीमती होता है। मतदाता को अपने वोट की ताकत पहचान कर देश में मजबूत सरकार बनाने एवं अपने क्षेत्र में योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार है।
गुरुप्रसाद सिंह ने कहा कि एक जून तक गर्मी और तापमान अपने चरम पर होगा। इसलिए हम सबको सुबह ही अपना अधिकाधिक मत एक मिशन बनाकर डालना होगा। क्योंकि देर करेंगे तो फिर तेज गर्मी के कारण आलस बढ़ेगा। राजापुर के सभी मतदाता ग्रामवासी पहले मतदान फिर उसके बाद ही जलपान करेगें, ताकि सरकार के निर्माण और देश के विकास में अग्रणी भूमिका अदा कर सके।
इस अवसर पर संकल्प लेने वालों में अशोक सिंह, श्यामसुंदर पासवान, अभिषेक, अभय सिंह, सतीश शर्मा, गौरव सिंह, राजनाथ पासवान, रमाशंकर सिंह, संजय पासवान, अजीत सिंह, प्रशांत, आशुतोष, राजकुमार, अभिमन्यु, देवेंद्र, मिठाई राम, रामसिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार, अभिसेन सिंह, अश्वनी सिंह, प्रद्युम्न कुमार, वीरू कुमार, रामकुमार, रविकांत, शुभम, प्रदीप कश्यप, दिव्यांशु सिंह आदि उपस्थित थे।


Post a Comment