बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाये विविध कौशल
करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय सौसरवां में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने अपनी विविध कलाओं व कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों को उनके इस उम्दा प्रदर्शन के लिये पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी गया गया।
लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय सौसरवां के बच्चों ने अपने गुरुजनों की प्रेरणा व प्रशिक्षण से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, योग प्रदर्शन, जलेबी दौड़, नीबू दौड़, गुब्बारा फुलाने व फोड़ने जैसी प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामनिवास मौर्य ने बाल दिवस पर आयोजित समारोह का शुभारंभ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन के साथ किया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को अपने हाथ खीर परोसकर खिलाई। इस अवसर पर शगुफ़्ता यासमीन, ज्योतिंद्र पति पांडेय, शिवदान चौहान, नान्हक राम आदि उपस्थित रहे।




Post a Comment