प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मंदिर परिसर की किया सफाई
करहां (मऊ) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुरु किये गये सेवा पखवाड़े के पहले दिन बुधवार को अतरारी खैराबाद स्थित दुर्गा मंदिर परिसर की सफाई की गई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान के नेतृत्व में बरसात के समय उग आई घासों को निकाला गया एवं खर-पतवार को झाड़ू लगाकर साफ किया। तत्पश्चात मंदिर को धो-पोंछकर पीएम की दीर्घायु हेतु पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर संयोजक सुदर्शन सोनकर, महेश मौर्य, रामकरन पटेल, मोहम्मद इस्लाम हुजैफा, बदरुद्दीन अंसारी, राजेंद्र मौर्य, रमेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment