Top News

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे पिताजी स्व. प्रहलाद सिंह : अभय सिंह, धवरियासाथ

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे पिताजी स्व. प्रहलाद सिंह : अभय सिंह, धवरियासाथ

करहां (मऊ) : हमारे हाल ही में असमय स्वर्गवासी हुए पिताजी स्व. प्रहलाद सिंह धवरियासाथ के सम्मानित नागरिक व बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके अंदर धर्म, राजनीति, दर्शन, योग, आसन, प्राणायाम, कृषि एवं अनेक व्यवसायों का गहरा ज्ञान था। उन्हें दीन-दुखियों व अपने समाज के लोंगो के ऊपर होने वाला अत्याचार बर्दास्त नहीं होता था। वे सदैव अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहते थे।

उन्हें छात्र राजनीति में मऊ के प्रतिष्ठित डीसीएसके पीजी कालेज का पहला छात्रसंघ अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मऊ व सिसोदिया संघ देवलास के संरक्षक रहे। प्रथम पितृपक्ष पर सम्पूर्ण सिसोदिया परिवार व स्नेही-स्वजनों की तरफ से भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन।👏💐

◆अभय सिंह सिसोदिया, धवरियासाथ, मऊ

Post a Comment

Previous Post Next Post