त्याग, समर्पण, सेवा व ममता की प्रतिमूर्ति थी बड़ी मां स्व. रंभा देवी : अविनाश सिंह नायडू
करहां (मऊ) : जुलाई 2020 में साथ छोड़ गईं मेरी बड़ी मां स्वर्गीय रंभा सिंह पत्नी कालिका सिंह काफी धर्मनिष्ठ महिला थीं। भोर में तीन बजे जगकर सुबह तक मां दुर्गा की पूजा आराधना में लगी रहती थीं। उन्होंने परिवार व समाज में त्याग, सेवा, समर्पण व ममता की मिशाल पेश की।
बड़ी मां अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर जनता इंटर कालेज रानीपुर में रसायन विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रवक्ता रहे बड़े पिताजी के दैनिक दिनचर्या में हमेशा सेवारत रहती थीं। उनके असमय जाने से बड़े पिताजी सहित संपूर्ण परिवार शिद्दत से उनकी कमीं महसूस करता है। समस्त कृतज्ञ परिवार का कोटिशः नमन।👏💐
◆अविनाश सिंह नायडू, दतौली, मऊ



Post a Comment