Top News

करहां व लग्गूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

करहां व लग्गूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

•किसान नेता नागेंद्र सिंह व प्रधान प्रतिनिधि बसंत सिंह ने फीता काटकर की शुरुआत

•करहां में 50 व लग्गूपुर में 81 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई-करहां व टेकई-लग्गूपुर में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार नामक 15 दिवसीय मुहिम की शुरुआत किसान नेता नागेंद्र सिंह व राजापुर प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर करहां में 50 व लग्गूपुर में 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित दवाईयां प्रदान की गई।

इसके पूर्व मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों गोपाल सिंह व प्रमोद यादव का आयुष चिकित्सक डाक्टर आनंद कुमार गुप्ता व डाक्टर बलवंत कुमार ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया।

बता दें कि यह स्वास्थ्य पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर तक चलेगा। महिलाओं एवं उनके ऊपर आश्रित परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते  हर गांवों में आशा कार्यकर्तियों द्वारा घर-घर जाकर संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। डाक्टर आनंद गुप्ता व डाक्टर बलवंत कुमार द्वारा बताया गया कि केंद्र पर विभिन्न जांच बीपी, शुगर, एचबी, यूरीन टेस्ट व मौसमी वायरल बुखार से पीड़ित को मलेरिया, टाइफाइड आदि की जांच के साथ-साथ विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। साथ ही निश्शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

जमुई-करहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिविर में 32 पुरुष व 18 महिलाओं एवं टेकई-लग्गूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 पुरुष व 61 महिला मरीजों को जांचोपरांत दवा दी गई। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट हंसराज यादव व सूबेदार, लैब लेकनीशियन चंदन यादव व धर्मेंद्र दूबे, प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मी जयप्रकाश यादव व मुहम्मद अमीर, स्टाफ नर्स उपासना राय व शशि यादव, एनएमएस सोमनाथ यादव सहित बालगोविंद यादव, देवंती देवी, राधेश्याम, राजकुमार  आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post