Top News

बेसिक के बच्चों ने धूमधाम से मनाया डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिन

बेसिक के बच्चों ने धूमधाम से मनाया डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिन

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव के बच्चों ने बुधवार को भारत के 11वें राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। बच्चों ने केक काटकर खुशी मनाई एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने डाक्टर कलाम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने उनके जन्म, संघर्षमय जीवन, शिक्षा और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक्टर कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने ज्ञान, मेहनत और संकल्प के बल पर देश का नाम ऊंचा किया।

कार्यक्रम में रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post