Top News

करहां में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ पथ संचलन

करहां में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ पथ संचलन

•जिला बौद्धिक प्रमुख चंद्रपीठजी ने दिया बौद्धिक उद्बोधन

•पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवको ने देश भक्ति के सुरों संग मिलाया कदम

करहां (मऊ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को करहां मंडल में पथ संचलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर प्रचारक मुकेशजी, सह जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व के अंतर्गत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवको ने देश भक्ति के सुरों संग कदम मिलाते हुए पूरी बाजार का भ्रमण किया। अंत में जहां करहां के प्रतिष्ठित श्रीटावर के परिसर में जिला बौद्धिक प्रमुख चंद्रपीठजी का बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, वहीं चंद्रकांत तिवारी ने मनोहारी एकल गीत का सस्वर गायन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

सबसे पहले स्थानीय बाजार के बाबा बहाल दास इंटर कालेज के परिसर में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। यहां से शुरु हुए पथ संचलन ने रसूलपुर, माहपुर, करहां, गद्दोपुर होते हुए करहां मील तक गया। वहां से पुनः वापस आकर प्रसिद्ध श्रीटावर पर संपत के बाद ध्वज को प्रणाम निवेदित किया गया।

बौद्धिक मंच की अध्यक्षता करते हुए करहां के सम्मानित नागरिक व पुराने स्वंयसेवक रविंद्र सिंह, संघ चालक जनार्दन, जिला बौद्धिक प्रमुख चंद्रपीठजी ने प्रभु श्रीराम, भारत माता, संघ के प्रथम पुरोधाद्वय डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार व गुरुजी माधवराव सदाशिव गोलवरकर के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर नमन किया। अमृत वचन व एकल गीत ने कार्यक्रम को संघमय बना दिया।

बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बौद्धिक प्रमुख चंद्रपीठजी में स्वयंसेवको का आह्वान किया कि आपके निरंतर व अथक सेवा कार्यों से आज यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। हम अपने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर देश के सभी मंडलों में पथ संचलन कर रहे हैं। एक स्वंयसेवक स्वयं के लिए न चलकर जब समाज के लिए चलता है तब वह विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन जाता है। हमें भी अपने अलावा समाज के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। हमें स्वयं की जीवन में एक-एक घंटा पूजा-प्रार्थना, शारीरिक व मानसिक व्यायाम व पठन-पाठन के लिए निकालना चाहिए। इससे हमारा शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास होगा। व्यापारियों को लक्ष्य करते हुए चंद्रपीठजी ने कहा कि आज विदेशी देशों के व्यावसायिक व टैरिफ वार से बचने के लिए देश की सरकार ने जीएसटी में संसोधन किया है। उन्होंने स्वयंसेवको को कुटुंब प्रबंधन का गुर बताया।

इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, छोटू प्रसाद, रविभूषण प्रताप सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, ओंकार सिंह मुन्ना, विष्णुकांत श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, आशीष चौधरी, आशुतोष पांडेय, बालगोविंद यादव, प्रभाकर राय, प्रद्युम्न प्रताप, राहुल सिंह भाई ठाकुर, इंद्रपाल राम, रितिक सिंह, दिनेश गोंड़, अविनाश सिंह नायडू, समरेंद्र प्रताप, प्रशांत त्रिपाठी, आशीष प्रताप आदि दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मी सुरक्षा व ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post